{"_id":"6611b22df1265915860e6057","slug":"alert-issued-regarding-heat-wave-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-114661-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। तेज धूप के चलते गर्मी का असर दिखने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंच गया। तापमान में वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत लोगों को गर्मी के मौसम में क्या करें और क्या न करें, इसके बारे में बताया जा रहा है।
इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले मौसमी बुखार तथा लू के मरीजों की रिपोर्टिंग भी शुरू हो गई है। अगर कोई मरीज आता है तो उसे भर्ती कर इलाज किया जाएगा। संचारी माह के तहत घर-घर जाकर भी लोगाें को जागरूक किया जाएगा। अप्रैल माह शुरू होने के साथ ही तेज धूप का असर पड़ने लगा है। तेज धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा है। जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, उनमें से ज्यादातर गमछा अथवा छाता लेकर निकल रहे हैं। बिना छाता के निकलने पर तेज धूप में स्किन जल जा रही है। आने वाले समय में लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि संचारी माह चल रहा है। इसके तहत 10 अप्रैल से आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को लू से बचाव के बारे में जानकारी देंगी। वे लोगों को लू से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें, इसके बारे में जानकारी देंगी। इसके अलावा लू लगने से बीमार होकर अस्पताल आने वाले मरीजों की रिपोर्टिंग की जाएगी। उनका इलाज कराया जाएगा। सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए सीएचसी-पीएचसी के अलावा सरकारी कार्यालयों में प्याऊ की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही ओआरएस का पाउडर भी रखा जाएगा। उनका कहना है कि बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। संचारी माह के तहत आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर लोगों को गर्मी तथा लू से बचाव के बारे में जानकारी देंगी।