{"_id":"6a7246885558676e400ff4d4","slug":"alam-and-tazia-procession-taken-out-in-the-city-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-158764-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शहर में निकाला गया अलम और ताजिये का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शहर में निकाला गया अलम और ताजिये का जुलूस
विज्ञापन
चेहल्लुम पर कछवां में ताजिया निकालते मुस्लिम समाज के लोग।-संवाद।
कर्बला के शहीदों की याद में मनाया गया चेहल्लुम
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को चेहल्लुम पर कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 वफादार साथियों की याद में अलम और ताजिये का मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अजादार हाथों में अलम लेकर या हुसैन, या अब्बास और या सकीना की सदाएं बुलंद कर रहे थे।
गम-ए-हुसैन में डूबे अजादार मातमी नौहे पढ़ते हुए पारंपरिक मार्गों से गुजरते रहे। जुलूस में छोटे-छोटे बच्चे भी पूरे एहतराम के साथ अलम पकड़े नजर आए। पूरे रास्ते नौहाख्वानी, मातम और या हुसैन की सदाओं से माहौल गमगीन बना रहा। कर्बला के शहीदों की याद में अजादारों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में नजर (फातिहा) दिलाई। नगर के तरकापुर, कुरैश नगर, रामबाग, वासलीगंज, घंटाघर, भटवा की पोखरी, पुरी कटरा, लालडिग्गी, इमलाहा सहित अन्य मोहल्लों से अलम और ताजिया के जुलूस निकाले गए।
इनसेट
हलिया में भी कई जगह निकला जुलूस
हलिया। चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को हलिया बाजार, महुगढ़, बंजारी, पिपरा, खम्हरिया, सोनगढ़ा, सिकटा आदि स्थानों पर परंपरागत रूप से ताजिया जुलूस निकाले गए। जुलूस मुख्य बाजार, चौराहा और मस्जिद मार्ग से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किया गया।इस अवसर पर प्रधान शिव बाबू सेठ, विजेंद्र पांडेय, इमामुद्दीन, ताजियादार चंदू, सरफुद्दीन, हमीद खान, छोटई, रशीद, मुराद, मुबारक, बबलू और आजम इकबाल सहित अकीदतमंद मौजूद रहे।