{"_id":"6739e0c74dcc4aa70a0f348f","slug":"akhilesh-reach-public-meeting-many-hours-late-chairs-empty-workers-disappointed-seek-votes-in-majhawan-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभा में कई घंटे देर से पहुंचेंगे अखिलेश : कुर्सियां खाली, कार्यकर्ताओं में निराशा, मझवां में मांगेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभा में कई घंटे देर से पहुंचेंगे अखिलेश : कुर्सियां खाली, कार्यकर्ताओं में निराशा, मझवां में मांगेंगे वोट
Sun, 17 Nov 2024 05:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:55 PM IST
सार
Mirzapur News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इंतजार में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इंतजाम में बैठे रहे। मंच पर कोई न कोई कार्यकर्ता उठकर लोगों को संबोधित कर रहा था।
विज्ञापन
जनसभा में पहुंचे लोग इंतजार करते-करते थक गए, कुर्सियां खाली हो गईं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 17 नवंबर यानी रविवार को मझवां विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी जनसभा 2.15 पर ही होने वाली थी लेकिन लगभग चार घंटे की देरी के कारण लोग स्थल से जाने लगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव अपने जनसभा स्थल पर लगभग चार घंटे देरी से पहुंचेंगे। पड़री के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया गया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आंबेडकरनगर के कटेहरी में जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर सवा दो बजे पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज में बने हेलिपैड पर उतरेंगे। एक घंटे बाद अपराह्न सवा तीन बजे रवाना होंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे यहां से सड़क मार्ग से होते हुए मिर्जापुर के मझवां पहुंचेंगे।
विज्ञापन