फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ahraura road station will be named Narayanpur market

अहरौरा रोड स्टेशन’ का नाम अब ‘नारायणपुर बाजार’ होगा

Sat, 07 Sep 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ahraura road station will be named Narayanpur market
मिर्जापुर। अहरौरा रोड स्टेशन का नाम अब ‘नारायणपुर बाजार’ होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुप्रिया पटेल इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बाबत जिलाधिकारी मिर्जापुर को सितंबर महीने के अंत तक परीक्षण करके आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया है। अनुप्रिया पटेल ने 31 जुलाई 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बाबत पत्र लिखा था। स्टेशन का नामकरण स्थानीय ‘नारायणपुर बाजार’ के नाम पर नहीं होकर अहरौरा बाजार के नाम पर है, जो इस स्टेशन से लगभग 20 किमी दूर दक्षिण दिशा में स्थित है। ऐसी दशा में यात्रियों के बीच सदैव भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। स्टेशन का नाम परिवर्तित करके नारायणपुर बाजार करने हेतु प्रस्ताव गृह मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित करने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed