फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ahraura pushing water into the reservoir, two gates open

अहरौरा जलाशय में पानी बढ़ा, दो गेट खुले

Fri, 09 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ahraura pushing water into the reservoir, two gates open
बांध से ‌न‌िकलता पानी
डोंगिया जलाशय के छलके में शुक्रवार की दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के चलते अहरौरा जलाशय को भी छलकने को मजबूर कर दिया। आलम यह रहा कि आनन फानन में अहरौरा जलाशय के दो गेटों को खोलकर एक फीट पानी स्केप किया जाने लगा। झील क्षेत्राें व डोंगिया जलाशय से पानी की आवक में हो रही बढ़ोत्तरी के चलते विभाग सकते में आ गया। निर्देश मिला कि जिस गति से पानी की आवक हो उसी गति से पानी को डिस्चार्ज किया जाए। संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन



360 फीट जलस्तर क्षमता का अहरौरा जलाशय गुरुवार की रात 359.5 तक जा पहुंचा था। जलस्तर के भारी दबाव के मद्देनजर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हायतौबा मची थी। हास्यास्पद स्थिति तो तब भी जब विभाग ने जिले के समस्त जलाशयों को पूरी क्षमता से लबालब भरने का निर्देश जारी रखा था, मसलन अहरौरा जलाशय को भी 360 फीट तक भर जाने के बाद ही स्केप किए जाने का आदेश था, लेकिन शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के चलते जलस्तर का संज्ञान लेने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता मिर्जापुर अशोक कुमार सिंह अहरौरा जलाशय पर पहुंचे।
विज्ञापन



 हालत देखकर आनन-फानन में पानी डिस्चार्ज करने का आदेश जारी कर दिया। इस दौरान बाढ़ चौकियों पर मौजूद नोडल अधिकारियाें तक को भी सूचना नहीं दी गई। आदेश के अनुपालन में सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे गेट नंबर-16 व 17 को एक-एक फीट तक खोलकर 700 क्यूसेक पानी स्केप करना शुरू कर दिया। पूछे जाने पर बताया कि डोंगिया और झील क्षेत्रों से पानी की आवक अहरौरा जलाशय में करीब 700 क्यूसेक है, आवक बढ़ी तो डिस्चार्ज भी बढ़ाकर किया जाएगा। विदित हो कि अहरौरा जलाशय से लगे डूब क्षेत्र के सैकड़ाें एकड़ फसलें जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसपास के इलाकों के गांवों में  बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। जलाशय का जलस्तर नहीं बढ़ा तो जमालपुर और चंदौली के इलाके बाढ़ से प्रभावित नहीं होंगे, लेकिन शनिवार की शाम तक अहरौरा जलाशय का पानी इन इलाकों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। गांव वाले मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं ताकि हालत बिगड़ने पर घर छोड़ सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed