फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Agrima from Manaur succeeds in NEET.

Mirzapur News: मनउर की अग्रिमा ने नीट में पाई सफलता

Mon, 20 Jul 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Agrima from Manaur succeeds in NEET.
- 536 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 49,310
विज्ञापन

शेरवां। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट-यूजी में शेरवां के मनउर गांव की अग्रिमा सिंह ने 536 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 49,310 मिली है। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अग्रिमा ने वर्ष 2023 में सेंट जॉन्स स्कूल, वाराणसी से हाईस्कूल और वर्ष 2025 में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, बबुरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। बताया कि कोचिंग के साथ प्रतिदिन सात से आठ घंटे नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता का आधार रहा। अग्रिमा के पिता कुशलपाल सिंह कानपुर में संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता निधि सिंह गृहिणी हैं। उनकी सफलता पर शिक्षक सत्यपाल सिंह, श्रीपति सिंह, आलोक मिश्रा, सुनील पटेल सहित क्षेत्र के शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed