{"_id":"585c23164f1c1b2e4ee3a4ab","slug":"agitation-against-irreguralrities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों में अनियमितता पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों में अनियमितता पर हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान की बैठक गुरुवार को हुई। गांव में साफ-सफाई नहीं होने, सांसद निधि से जारी हैंडपंप को सही जगह नहीं लगाने आदि कार्यों में अनियमितता को लेकर सदस्यों ने हंगामा किया। बीडीओ घनश्याम गुप्ता के द्वारा समझाने पर सदस्य माने और बैठक दोबारा शुरु हुई। जिसमें सदस्यों ने 48 कार्यों में से लगभग एक सौ छह लाख रुपये से होने वाले 25 विकास कार्याें का अनुमोदन किया। वहीं वित्तीय वर्ष 2016-2017 मे तीन करोड़ 73 लाख का लेबर बजट पास हुआ। क्षेत्र पंचायत व राज्य वित्त का कुल बजट 51 लाख रुपये है। जिसमें 34 लाख रुपये का कार्य हुआ है, शेष कार्य प्रगति पर है ।
बैठक की कार्रवाई खंड विकास अधिकारी घनश्याम प्रसाद गुप्ता द्वारा गुरुवार को दोपहर 12 बजे प्रारंभ किया गया। जिसमें बजट कम और खर्च ज्यादा का ब्यौरा देने पर सदस्यों ने असंतुष्ट हो कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया । एडीओ एमआई को अपने मूल कार्यों से हटा कर ग्राम पंचायतों के स्टीमेट तैयार करवाने एव जन प्रतिनिधियों से कमीशन की मांग करने का आरोप लगाया। सफाईकर्मियों के स्वच्छता अभियान के एजेंडे पर पंचायत अधिकारी द्वारा गांव में सफाई कराए जाने के अभियान पर सदस्य भड़क गए।
उनका कहना था कि सफाई कर्मचारी द्वारा साफ सफाई नहीं किया जा रहा है। सांसद निधि द्वारा जारी हैंडपंप को पसही गांव में मानक के अनुसार नही लगाए जाने पर विरोध जताया। सेमरा गांव मे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हो रही धांधली की जांच की मंाग की। जमालपुर बस स्टैंड से घरवाह की तरफ जाने वाले मार्ग पर सेफ्टीवाल की मांग किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख संजय सोनकर किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत राजेश कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अमित सिंह, लोरिक यादव, मनीष कुमार, मनोज सिंह, विजय प्रकाश सिंह, सतीश चन्द्र सिंह, शिवकुमार सिंह, दीपक कन्नौजिया, रामअधार उपस्थित रहे ।