फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   agitation against currency ban

नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
agitation against currency ban
रेलवे स्टेशन पर एटीएम के बाहर कार्ड के साथ खड़े ग्राहक।
केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा 28 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बाजार बंदी को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दिया है। इसके  लिए कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार को सघन जनसंपर्क किया। लोगों को नोटबंदी को जनता विरोधी बताते हुए प्रदर्शन और बाजार बंद रखने की अपील किया। मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे से घंटाघर से जुलूस निकालकर वासलीगंज, जिला  अस्पताल, न्यायालय होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा नोटयबंदी के फैसले से कांग्रेसजनों सहित विपक्षी दल लामबंद हो गए हैं। नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस सहित व्यापारी संगठनों ने 28 नवंबर को बाजार बंदी की घोषणा की है। नोटबंदी को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने मझवां, सीखड़ सहित कई ब्लॉकों में रविवार को भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लोगों को बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान दयाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं मड़िहान में मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के निर्देश पर सीताराम कोल, अजय प्रजापति, मुनीश कोल, सुरेंद्र पांडेय, कोमल सोनकर ने राजगढ़ ब्लॉक में सघन जनसंपर्क किया।  शहर अध्यक्ष अब्दुल वहील ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विंध्याचल, कंतित, चेतगंज, इमामबाड़ा, हथिया फाटक, नटवां में जनसंपर्क किया। राजन पाठक, नरेश चंद्र चौधरी, रोशन अली अंसारी, मुशीर आलम अंसारी आदि रहे। मिर्जापुर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बाजार बंदी को सफल              बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed