फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Agent deceived Sonu and sent him to Abu Dhabi instead of Dubai, he died

Mirzapur News: एजेंट ने झांसा देकर सोनू को दुबई की जगह भेजा अबू धाबी, मिली मौत

Fri, 11 Apr 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Agent deceived Sonu and sent him to Abu Dhabi instead of Dubai, he died
अच्छे वेतन के लालच में अबू धाबी गए पिपराडाढ़ निवासी सोनू की बाॅर्डर पर सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसके दो साथी गोली लगने से घायल हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फोन पर अन्य साथियों ने सोनू के घर पर घटना की जानकारी दी। इससे परिवार सदमे में है। मां मीला देवी ने डीएम को ज्ञापन देकर बेटे के शव को यहां मंगाने की गुहार लगाई है। मीला देवी ने पीएम, सीएम और एसएसपी को भी पत्र लिखा है।
मां मीला ने बताया कि सोनू परिवार में इकलौता कमाने वाला था। एजेंट के झांसे में आकर अच्छे वेतन की लालच में सोनू दुबई में नौकरी के लिए राजी हो गया। वह 10 जुलाई 2024 को यहां से गया था। मगर एजेंट ने दुबई के बजाय अबू धाबी भेज दिया। उसकी कंपनी एनपीसी ट्रोजन यूएई ओमान बॉर्डर पर काम करती है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बेटे के साथियों का फोन आया कि सोनू की हत्या हो गई है। सोनू दो-तीन लोगों के साथ खाना खाने के बाद यूएई ओमान बॉर्डर से 100 मीटर पहले टहल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू और उसके दो साथियों को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी थी और तीनों को उठा ले गए। उसके दोनों साथी हिरासत में है। मां माली के मुताबिक, सोनू दो बहनों और भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सोनू की मौत से उसकी पत्नी बेबी, दो बेटियां और एक बेटा शोक में है।
सेफ्टी मैनेजर बोला- कुछ गलत कर रहा था सोनू : अबू धाबी स्थित कंपनी के सेफ्टी मैनेजर अली ने फोन पर सोनू की मां को बताया कि बाॅर्डर पर गोलियां चलीं थीं।
दो दिन पहले जानकारी मिली थी कि गोली से घायल सोनू की मौत हो गई। सोनू के शव को कंपनी घर भिजवाने की व्यवस्था कर रही है। मैनेजर का कहना है कि बाॅर्डर पर सोनू और उनके साथी कुछ गलत कर रहे थे, इसलिए सुरक्षाकर्मियों ने गोली चलाई थी।
बेटे को बढ़ई के काम का झांसा देकर ढुलवाते थे पत्थर : मीला देवी ने बताया कि बेटे को एजेंट के झांसे के कारण कष्ट झेलना पड़ा। 10 जुलाई 2024 को एजेंट उसे दुबई में बढ़ई का काम दिलाने के लिए ले गया। मगर उसे अबू धाबी भेज दिया। तीन महीने तक उसे नौकरी नहीं मिली। परिवार ने कर्ज लेकर 30 हजार रुपये भरण-पोषण के लिए भेजे।

तीन महीने बाद नौकरी मिली तो उससे पत्थर ढुलवाए जाते थे। परिवार की मजबूरी के कारण सोनू को पत्थर ढोने पड़े। मीला देवी ने बताया कि 80 हजार रुपये कर्ज लेकर सोनू को विदेश भेजा था। उन्हाेंने बताया कि जब सोनू तीन साल का था, तभी पिता की मृत्यु हो गई थी। सोनू परिवार की हालत सुधारना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed