फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After the death of the injured son, the mother also died

Mirzapur News: घायल बेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम

Sun, 22 Dec 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
After the death of the injured son, the mother also died
जिगना। भटेवरा गांव में शुक्रवार को सुबह मारपीट में घायल बेटे की मौत के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। इस बीच बेटे की मौत से आहत मां ने भी दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार के लिए परिजन दोनों के शवों को एक साथ घाट लेकर पहुंचे। अमृत लाल ने पत्नी और पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

भटेवरा निवासी अमृतलाल की छह संतानों में दूसरे नंबर के पुत्र उमेश कुमार (37) हरियाणा के मानेश्वर में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। पिता अमृतलाल ने बताया कि दो माह पहले नौ अक्तूबर को अज्ञात लोगों ने उमेश को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे उमेश की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। हरियाणा पुलिस ने अज्ञात के नाम से पीजीआई हरियाणा में भर्ती कराया था। फिर अस्पताल से सूचना मिली। इसके बाद बाद भाई धीरज कुमार वहां जाकर घायल अवस्था में उमेश को घर लेकर आया। उसका इलाज चल रहा था। इस बीच शुक्रवार को सुबह उमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत होने से माता मुन्नी देवी (66) की अचानक तबीयत खराब हो गई। सभी लोग शव लेकर एक किमी दूर तक ही गए थे कि इसी बीच पुत्र की मौत से आहत मां मुन्नी देवी की भी मौत हो गई। मुन्नी देवी की मौत की खबर सुनकर उमेश का शव लेकर जा रहे लोग घर लौट आए। इसके बाद मुन्नी देवी का भी शव लेकर घाट पर मां और पुत्र का शव एक साथ ले जाया गया। अमृतलाल ने पत्नी और पुत्र दोनों को एक साथ मुखाग्नि दी। मां-पुत्र की मौत से गांव में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed