फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After the collision, the sumo dragged the weaver for 50 meters and he died

Mirzapur News: टक्कर के बाद बुनकर को 50 मीटर आगे तक घसीटते ले गई सूमो, मौत

Sun, 11 Aug 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
After the collision, the sumo dragged the weaver for 50 meters and he died
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के मुहंकुचवा नहर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात काम से घर जा रहे साइकिल सवार बुनकर को सूमो वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद साइकिल सवार को सूमो 50 मीटर तक आगे तक घसीटती रही। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने गाड़ी रोकी। हादसे के बाद घायल को गाड़ी से ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच मौका पाकर गाड़ी चालक फरार गया। साइकिल रात में जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन रात में खोजते हुए अस्पताल पहुंचे। एएसपी सिटी नितेश सिंह के आश्वासन पर लोगों ने रात करीब साढ़े बजे जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी शिव नरायन बिंद उर्फ विजय (35) पुत्र भग्गूलाल बिंद मुहंकुचवा आलू मंडी के पास बिनाई का काम करते थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे काम करने के बाद वे साइकिल से घर लौट रहे थे। पहाड़ी नहर स्थित पेट्रोल पंप के पास सूमो वाहन ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद सूमो साइकिल सवार को घसीटते चली गई। इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो गाड़ी रोककर सूमो वाहन सवार घायल को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर ले गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूमो सवार मौका पाकर फरार हो गया। उधर, रात को शिव नरायन जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। खोजबीन करने निकले तो रास्ते में उनकी साइकिल और चप्पल मिली। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शिव नरायन दो भाइयों में बड़े थे। उनसे तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि सूमो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। सूमो चालक को पकड़कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed