फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After six days, the sun came out; farmers are busy protecting the remaining crops.

Mirzapur News: छह दिन बाद निकली धूप, बची फसलों को सहेजने में जुटे किसान

Mon, 03 Nov 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
After six days, the sun came out; farmers are busy protecting the remaining crops.
धूप निकलने पर छानबे क्षेत्र के जिगना में धान की फसल को उलटते-पलटते किसान।-संवाद।
मिर्जापुर। मोंथा चक्रवात के कारण के बीते पांच दिन खूब बारिश हुई। छठवें दिन रविवार की सूर्यदेव के दर्शन हुए।
विज्ञापन

धूप निकलने के बाद रविवार की सुबह धूप निकलने के बाद किसान खेतों में कटी फसलों को उलट-पलटकर दिनभर सूखाते रहे।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में एक लाख तीन हजार हेक्टेयर धान की खेती की गई है। इसमें 16637 हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा है।
सिटी ब्लॉक क्षेत्र के हरिहरपुर बेदौली, अनंतरामपट्टी, अर्जुनपुर, अघौली, महेंवा, चेरुईराम, संडवा, पथरादशौंधी, भटौली, गुरसंडी सहित अधिकांश गांवों में खेतों में पहले से काटकर पड़ी फसलें अंकुरित होने के साथ ही पानी से भींगने से खड़ी फसलें भी कहीं-कहीं अंकुरित होने लगी हैं।
विज्ञापन

जिगना में रविवार को धूप निकलते किसान पानी में डूबी फसल को सूखने के लिए दूसरी जगह हटाने में जुट गए।
बिहसड़ा, कुशहा, गोनौरा, सुमतिया, चेहरा, बरहाखुर्द, रसौली, लंबी पट्टी सहित अधिकांंश गांवों में धान की फसलों को नुकसान हुआ। रबी सीजन में बोई गई अगैती फसलों में चना, मटर, मसूर, सरसों की फसल जलभराव के कारण बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed