फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After marriage, the daughter-in-law is not being sent off, the father-in-law complained

Mirzapur News: शादी के बाद नहीं कर रहे बहू की विदाई, ससुर ने फरियाद लगाई

Sun, 23 Mar 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
After marriage, the daughter-in-law is not being sent off, the father-in-law complained
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के सिरावल गांव के शिवधर ने अपने बेटे की शादी दो साल पहले अतरी गांव में थी। शादी के बाद से दुल्हन मायके में रह रही है। उसके घर वाले बहू को विदा नहीं कर रहे हैं। शनिवार को युवक के पिता ने समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले के सभी 18 थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने जनता की शिकायतें सुनीं। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी और डीआईजी आरपी सिंह ने देहात कोतवाली में शिकायतें सुनीं। दोनों अधिकारियाें ने राजस्व व पुलिस विभाग के अफसरों को मौके पर जाकर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिया। लालगंज थाने में लालापुर गांव के गया राम ने शिकायत दर्ज कराई कि वह आबादी की जमीन पर पुश्तैनी मकान बनाकर रह रहे हैं। गांव के कुछ लोग जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

हलिया थाने में एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव की दिव्यांशी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह पवारी कलां इंटरमीडिएट में कक्षा 12 की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देकर घर लौटते समय एक वाहन चालक ने टक्कर मारकर उसे घायल दिया था, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिगना थाने में थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह व राजस्व निरीक्षक उमाकांत मिश्र, विजय शंकर चौधरी ने शिकायतें सुनीं। कछवां थाने में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह और चील्ह थाने में सीओ सदर अमर बहादुुर ने शिकायतें सुनीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed