{"_id":"688fb7b267eb8980cf0c2f92","slug":"after-ghat-pathshala-now-shikha-will-build-her-career-through-the-app-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-137778-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: घाट पाठशाला के बाद अब एप के जरिये कॅरिअर सवारेंगी शिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: घाट पाठशाला के बाद अब एप के जरिये कॅरिअर सवारेंगी शिखा
विज्ञापन
शिखा मिश्रा
- फोटो : संवाद
मिर्जापुर। कोरोना काल के दौरान घाट पर गरीब बच्चों के लिए निशुल्क पाठशाला चलाने वाली शिखा मिश्रा अब घाट पाठशाला के बाद निशुल्क एप से युवाओं का कॅरिअर सवारेंगी।
एआई आधारित एप के जरिये लोग विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर संबंधी सलाह ले सकते हैं। चार जुलाई को एमटू गाइड एप लॉन्च होगा। महुवरिया निवासी शिखा और उनकी दोस्त पूर्णिमा सिंह ने कोविड काल के दौरान बरियाघाट पर निशुल्क पाठशाला चलाती थीं। यह पाठशाला अभी भी चलती है।
नगर पालिका ने दोनों को ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनकी तारीफ कर चुके हैं। शिखा ने बताया कि दिल्ली के एक डेवलपर से एआई आधारित एमटू गाइड एप बनवाया है।
विज्ञापन
इससे युवाओं को कॅरिअर से जुड़ी उलझनों को दूर करने में मदद मिलेगी। एप युवाओं को उनके मनोवैज्ञानिक झुकाव, क्षमताओं और रुचियों के आधार पर सही करियर चुनने में मदद करेगा। यह एप न केवल करियर की जानकारी प्रदान करेगा।
बल्कि व्यवहारिक रोडमैप देगा। इससे छात्र अपने लक्ष्यों की ओर ठोस कदम बढ़ा सकेंगे। इस एप में पारंपरिक कॅरिअर टेस्ट के बजाय मनोवैज्ञानिक असाइनमेंट्स दिए गए हैं। जो छात्र को स्वयं को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। शिखा मिश्रा ने बताया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ कॅरियर की जानकारी देना नहीं है। युवाओं को आत्मचिंतन और आत्मविश्वास के जरिए अपने जीवन का मार्ग चुनने में सक्षम बनाना है। छात्र प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इसका लाभ उठा सकते हैं।