फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After fierce topped 95.6 percentage points

95.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रखर अव्वल

Sun, 22 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 22 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
After fierce topped 95.6 percentage points
नगर के लायंस स्कूल में शनिवार को सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने पर उत्साहित विद्यार्थी।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में मेहनत और लगन के बल पर मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेघा का परचम लहराया। इस वर्ष भी लायंस स्कूल के प्रखर गुप्ता ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया साथ ही पियुष केशरवानी ने 95.4, महिमा सिंह, हर्षित तिवारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप थ्री में लायंस स्कूल का दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन


सीबीएसएई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे शनिवार को घोषित हुआ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में इस बार भी लायंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। शनिवार को परीक्षा परिणाम जारी होते ही सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और गुरुजनों के चेहरे खिल उठे। सफल बच्चों ने अभिभावकों के पैर छूकर और मिठाई खिलाकर आर्शीवाद लिया। लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य एनके पांडेय ने बताया कि प्रियांशी सर्राफ ने 94.2, दिव्यांशी गुप्ता और रितिक श्रीवास्तव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। जबकि आद्रिका केसरी 93.8, प्रांजल केसरी ने 92.8, हर्ष तिवारी 92.6, अनुरीत कौर ने 92.6, साक्षी अग्रसेन 92.4 और इशिता श्रीवास्तव ने 92.2, श्वेता मौर्या ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। जिले में उत्कृष्ट सफलता अर्जित करने पर प्रधानाचार्य ने अध्यापकों और छात्रों को बधाई दी।  
विज्ञापन


डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में शुभम गुप्ता ने 94.4, प्रिया मौर्या ने 93.8 और शिवानी गुप्ता ने 90.6, यामिनी गुप्ता ने 90.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित किया। डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह और प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रीति द्विवेदी 92.4, मंजरी 90.2, श्रेया 89, सत्या मिश्रा 87.6, प्रेरणा त्रिपाठी ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित किया। प्रधानाचार्य विशाल तैलंग ने सफल बच्चों को बधाई दी।


  वर्धमान पब्लिक स्कूल के निदेशक मयंक जैन और राजो जैन ने सफल छात्रों को बधाई दिया। उन्होंने बताया कि सोनम 90, जैनब और मंतशा ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित किया। सेंट जेवियर स्कूल के डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में अदिती खरादी ने 80, अनिकेत गुप्ता ने 78 और विष्णु केशरवानी ने 75 प्रतिशत अंक अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed