फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   after accident, department given notice to the lease holder

हादसे के बाद जागा विभाग, पट्टाधारक को दिया नोटिस

Sun, 19 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
after accident, department given notice to the lease holder
अहरौरा। चिरईया गांव में तीन बच्चों की खनन से हुए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत के बाद विभाग की आंख खुली। खान विभाग ने पट्टाधारक को नोटिस भेजा है। मानक नहीं पूरा करने पर पट्टा निरस्त भी किया जाएगा। रविवार को उप जिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह चक्रमण करते नजर आए। अपराह्न में तकरीबन दो बजे वे निरीक्षण करने चिरईया इलाके में पहुंचे। घटनास्थल पर टोह लेने के बाद मृतक बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात की। पर्याप्त मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

घटना के बाबत पूछे जाने पर खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पट्टा धारक का लीज डीड मानक पूरा न कर खनन करने पर निरस्त किया जाएगा। इस बाबत खनिज विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। जांच टीम द्वारा गोपनीय रिपोर्ट सौंप दी गई है। नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर अन्य कार्यवाही की जाएगी। चिरईया में हुए हादसे के बाद जिलाधिकारी के तल्ख तेवर के बाद से ही खनिज विभाग सक्रियता दिखा रहा है। जांच की प्रक्रिया शुरू होने के 24 घंटे भी नहीं बीते कि खनिज विभाग ने पट्टा धारक को मानकों का उल्लंघन कर खनन कराए जाने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी चुनाव सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चिरैया गांव में मृतकों के परिजनों के पास आवासीय भूमि नहीं होने पर उन्हें जमीन दिलाने का आश्वासन दिया गया है। मासूम के मौत के प्रकरण की जांच की जा रही है। अवैध खनन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed