फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates burned the Education Minister's effigy.

Mirzapur News: अधिवक्ताओं ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

Fri, 24 Jul 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Advocates burned the Education Minister's effigy.
लालगंज तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता, संवाद
उपरौध अधिवक्ता समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भ्रमण किया और छात्रों की मांगें पूरी करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने किया। चक्रमण के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील गेट के सामने पुलिस को चकमा देकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन में अरुण त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, दिनेश कुमार मौर्य, गोविंद यादव, मिथिलेश सिंह, अनिल कुमार शुक्ला, गुलाब सिंह पटेल, धनेश्वर गौतम, भोलानाथ सुमन, सुरेश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed