{"_id":"6785620b31c4e7f21b03830f","slug":"advocates-are-an-important-link-between-justice-and-the-victim-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-128292-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: न्याय और पीड़ित के बीच की अहम कड़ी हैं अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: न्याय और पीड़ित के बीच की अहम कड़ी हैं अधिवक्ता
विज्ञापन
चुनार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रासायनिक उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि अधिवक्ता न्याय और पीड़ित पक्ष के बीच की अहम कड़ी हैं। वह सोमवार को चुनार में नव युवक अधिवक्ता समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
केंदीय मंत्री ने कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाना अधिवक्ताओं की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि पीडित उम्मीद लेकर उनके पास आता है। उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि बार के विकास के लिए हरसंभव मदद करेंगी।
केंद्रीय मंत्री ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अनमोल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव व महामंत्री अजय पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने भी पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव, मेजर कृपा शंकर सिंह, दिनेश सिंह अखिलेश सिंह, कैलाशनाथ सिंह, श्याममुरारी सिंह आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ दिवेदी ने की।