{"_id":"69dc75e3081333d69b0d6b1e","slug":"advocate-murder-case-second-accused-arrested-in-police-encounter-at-mirzapur-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली
Mon, 13 Apr 2026 10:19 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:19 AM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड के दूसरे आरोपी पुलिस बिंद उर्फ इंद्रासन को पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम दूसरे आरोपी की तलाश में लगी थी। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह को सूचना मिली कि आरोपी देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में छिपा हुआ है। पुलिस टीम वहां पहुंची। तब वह वहां से भागने लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; देवर ने की भाभी की हत्या: कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर ले ली जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
भागते हुए आरोपी चंद्र दीपा के पास पुल पार करके खेत में पहुंचा। वहां पर पुलिस टीम को देख फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग किया, जिसमें हत्यारोपी इंद्रासन उर्फ पुलिस बिंद के दोनों पैर में गोली लगी। उसको मंडलीय अस्पताल लाया गया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस और खोखा मिला है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन