फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocate inquiry

अधिवक्ता से की गई पूछताछ, महिला को भी बुलाया गया

Tue, 29 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Advocate  inquiry
कछवां। जर्मनी से वाराणसी के शिवपुर स्थित घर लौटी एनआरआई महिला से शादी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को अधिवक्ता से पूछताछ किया। महिला को भी थाने बुलाया गया था। उसके न आने पर उसे मंगलवार को थाने बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों से जानकारी लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला का जन्म जर्मनी में हुआ। शिवपुर में उसकी पैतृक संपत्ति है। एक वर्ष से वह शिवपुर में ही रह रही है। चार माह पहले संपत्ति में अपना नाम चढ़वाने के लिए उसकी मुलाकात अधिवक्ता से हुई। अधिवक्ता कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव का मूल निवासी है। महिला ने रविवार को कछवां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुुलाकात के दौरान अधिवक्ता ने उसे बताया था कि वह अविवाहित है। उससे शादी करना चाहता है। वह शादी के लिए राजी हो गई। शादी का झांसा देकर वह 50 हजार रुपये ले चुका है। पैसा मांगने पर नहीं दे रहा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अधिवक्ता को थाने बुलाकर मामले में पूछताछ किया। महिला को भी बुलाया गया था। वह नहीं आई। मंगलवार को महिला से बात की जाएगी। एसएसआई रमाकांत यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अधिवक्ता से पूछताछ किया गया है। मंगलवार को महिला थाने पर आएगी। उससे जानकारी लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed