फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ADRM cracked down at the station's fault

स्टेशन की बदहाली देख एडीआरएम खफा

Sat, 16 Sep 2017 12:31 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sat, 16 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ADRM cracked down at the station's fault
न‌िरीक्षण
इलाहाबाद मंडल एडीआरएम अनिल कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को विंध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा कक्ष में कबाड़ देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। कई कमरों में ताला बंद और स्टेशन पर सफाई हालत देख कर स्टेशन अधीक्षक व एईएन को चेतावनी दी। कहा कि नवरात्र से पहले सारी व्यवस्था नहीं सुधरी तो उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीआरएम सुबह दस बजे विंध्याचल स्टेशन पर पहुंचे। मेला टिकट घर में बने शौचालय, पंखा, साफ-सफाई की हालत देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। स्टेशन अधीक्षक से कहा कि यहां ना बिजली है न पंखा। प्राथमिक चिकित्सा के कमरे में मलबा भरा पड़ा है। हर विभाग के कमरे में ताला लटक रहा है। उन्होंने कहा कि क्या वे स्टेशन पर तमाशा देखने आए हैं?  उन्होंने स्टेशन की कॉलोनियों में रहने वालों की जांच कराकर संख्या  बताने को कहा।  नवरात्र मेला में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों से पहचानपत्र के साथ ड्यूटी करने को कहा।
विज्ञापन

 मुख्य गेट पर डिस्प्ले बोर्ड नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तत्काल एक बोर्ड लगवाएं। प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला शौचालय में गेट नहीं था, टाईल्स भी टूटी थी और गंदगी थी। उन्होेंने कहा यह सब क्या है? इसे जल्द दुरुस्त कराएं। बाहर से आने वाले सुरक्षाकर्मियों के ठहरने के स्थान पर टीनशेड की बदहाली देकर नाराजगी जताई। कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए व महिला पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की जाए। तीन स्थानों पर मेटल डिटेक्टर लगाने को कहा। किसी तरह की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने मेला के लिए दिये निर्देश
विंध्याचल। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को विंध्याचल में नवरात्र मेला की तैयारियों का जायजा लिया।  विन्ध्यवासिनी मंदिर पर दर्शनार्थियों के आने जाने वाले मार्गों का अध्ययन कर अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उन्होंने मेला के दौरान दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था के लिए पंडा समाज के अध्यक्ष से आवश्यक स्थान तय कर बताने के लिए कहा । जिन स्थानों का चयन होगा वहाँ ठंडा पानी की उपलब्धता के लिए मशीनों को लगाया जाएगा । सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम होंगे जिसमे कमांडो फोर्स की भी तैनाती की जाएगी । किसी भी बड़ी घटना से निपटने के लिए सादे कपड़े में पुलिस के शार्प शूटर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed