फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Admission of students included in the first preference list in KB College will start from 12th

Mirzapur News: प्रथम वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों का केबी काॅलेज में प्रवेश 12 से

Sun, 11 Aug 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Admission of students included in the first preference list in KB College will start from 12th
मिर्जापुर। केबी पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए इसकी प्रक्रिया 12 अगस्त से प्रथम वरीयता सूची के आधार पर शुरू होगी। प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक 17 अगस्त तक लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वरीयता सूची के अनुसार बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के लिए 293 अंक तक प्रवेश होगा। आर्थिक आरक्षण वर्ग के सभी आवेदक प्रवेश के लिए पात्र हैं। पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश के लिए 224 अंक निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति तथा दिव्यांग के सभी आवेदक प्रवेश के लिए पात्र हैं। बीएससी गणित में सामान्य वर्ग के लिए 355 अंक निर्धारित हैं। सामान्य आर्थिक आरक्षण वालों के लिए 259 अंक निर्धारित हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए 313 तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के सभी आवेदक पात्र हैंं। इसी प्रकार बीएससी बायो प्रथम वर्ष में प्रवेश के बाबत सामान्य वर्ग के लिए 393 अंक निर्धारित हैं। सामान्य आर्थिक वर्ग के लिए 351 अंक तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 362 निर्धारित है। पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग वर्ग के सभी आवेदक पात्र हैं। अनुसूचित जाति के लिए 319 अंक तथा अनुसूचित जनजाति के सभी आवेदक पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed