फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Administration engaged in proving other reasons in suicide attempt case

आत्महत्या के प्रयास मामले में प्रशासन दूसरे कारणों को साबित करने में जुटा

Mon, 11 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in proving other reasons in suicide attempt case
जमालपुर। जमालपुर नेफेड क्रय केंद्र पर धान खरीद नहीं होने से युवा किसान विवेक द्वारा कीटनाशक खाने का मामला गरमाता जा रहा। घटना के दूसरे दिन रविवार को किसानों में रोष देखा गया। वहीं, दूसरी तरफ जिला प्रशासन का मानना है कि विवेक ने घरेलू कारणों से आत्महत्या का प्रयास किया। रविवार को पूरे दिन अधिकारियों की टीम क्रय केंद्र, किसान के घर और बटाइदारों से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के भदावल गांव स्थित जमालपुर नेफेड धान क्रय केंद्र पर खरीद बंद होने के बाद किसानों के प्रदर्शन और फिर शनिवार को विवेक के जहरीला पदार्थ खाने से धान खरीद की व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लग गया। रविवार को तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरी ने जहर खाए किसान विवेक सिंह के घर पहुंच कर ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि विवेक और उसके पिता रमाशंकर सिंह ने ओड़ी और भदावल गांव के किसानों का खेत बटाई पर लिया है। दोनों ओड़ी गांव के किसान लक्ष्मीनरायण सिंह, संजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, परमानंद सिंह, घनश्याम सिंह, भदावल गांव के किसान गंगाराम यादव की भूमि बटाई पर लेकर खेती करते हैं। तहसीलदार ने भूमि स्वामियों का नाम भी लिखा। ओड़ी पहुंच कर किसानों का बयान भी लिया। किसान लक्ष्मीनरायण सिंह ने बताया कि साढ़े सात बीघा भूमि सिकरा गांव में रमाशंकर सिंह को बटाई पर दी है। परमानंद ने सिकरा गांव की आठ बीघा भूमि देने की बात कही। घनश्याम ने सिकरा गांव में एक बीघा 16 विस्वा और शैलेंद्र सिंह ने सिकरा में दो बीघा भूमि रमाशंकर सिंह को बटाई पर देने की बात कही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बटाई में खेती करने के बाद धान लेकर विवेक कई तक केंद्र का चक्कर काटता रहा। लेकिन उसके धान की खरीद नहीं हुई। इस बीच केंद्र को बंद कर दिया गया। इधर बटाई पर खेत दिए किसानों को उनका धन देने के दबाव में विवेक परेशान हो गया। उसके पिता का कहना कि धान खरीद नहीं होने और बटाई का धन वापस करने के दबाव में विवेक ने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कराया गया धान का उठान
- रविवार की सुबह धान क्रय केंद्र पर डंप पड़े धान का उठान ट्रक से विभाग द्वारा कराया गया। इसके पहले छह जनवरी को केंद्र से धान का उठान कराया गया था। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र बंद होने के कारण किसान का धान खरीद न होने से किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।
चुनार तहसीलदार सुबह नौ बजे से तीन बजे तक भदावल ओडी में किसानों से बातचीत के बाद पेपर लिख कर लिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के ओडी के किसान भी अपना जमीन बटाई पर रमाशंकर सिंह को दिए हैं।
पुलिस ने किया मिलने का प्रयास
- जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदावल धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं होने से कीटनाशक खाने के मामले में पुलिस ने विवेक के घर जाकर परिजनों से मिलने का प्रयास किया पर घर कोई नहीं मिला। फिर क्रय केंद्र प्रभारी से मिलकर जांच की। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया विवेक की हालत में सुधार है पूर्ण रूप से ठीक हो जाय तो बयान लिया जाएगा।

आत्महत्या प्रयास मामले में हुई किसान पंचायत
जमालपुर। क्षेत्र के भदावल गांव की घटना की जानकारी होने पर रविवार की शाम किसान यूनियन के पदाधिकारी क्रय केंद्र पहुंच गए और किसानों के साथ पंचायत कर आगे की रणनीति तय की। मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने प्रशासन की निंदा की। कहा कि क्रय केंद्र को मनमाने तरीके से बंद कर दिया गया। केंद्र पर फिर से खरीद चालू किये जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि बंद केंद्रों को चालू कर किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदा जाए। किसानों से समर्थन मूल्य 1868 रूपये पर धान की खरीद सुनिश्चित किया जाए। किसानों का शोषण बंद किया जाए। सभी मिल मालिकों की जांच कराई जाए कितना धान कहा से आया है। इस दौरान काजू सिंह, विनय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रोशन सिंह, संतोष कुमार, अरूण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनोज सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद रहे। किसान पंचायत की अध्यक्षता रविंद्रनाथ सिंह व संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed