फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Adarsh Cricket Academy won the match by defeating Marble Club

Mirzapur News: आदर्श क्रिकेट अकादमी ने मार्बल क्लब को हराकर जीता मैच

Mon, 12 Jun 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Adarsh Cricket Academy won the match by defeating Marble Club
सीखड़। मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग के चौथे दिन रविवार को आदर्श क्रिकेट अकादमी और मार्बल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें आदर्श क्रिकेट अकादमी ने मार्बल क्रिकेट क्लब को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

आदर्श क्रिकेट अकादमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 219 रन बनाया। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिजीत ने 85 रन बनाया। मार्बल क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सूरज ने तीन विकेट लिया। उधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मार्बल क्रिकेट क्लब की टीम 27 ओवर में 127 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम की तरफ से रंजीत ने सर्वाधिक 24 रन बनाया। आदर्श क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज गौरव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिया। अभिजीत को भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के कोच प्रवीन सिंह ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस दौरान गौतम सिंह, रजत सिंह, श्रीकांत सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed