{"_id":"6691ab4356bbd3559a012f64","slug":"action-will-be-taken-if-the-quality-of-mdm-is-not-up-to-par-mirzapur-news-c-20-1-vns1017-662126-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एमडीएम की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एमडीएम की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
लालगंज। तहसील सभागार में शुक्रवार को दो विकास खंडों की तहसील स्तरीय एमडीएम टास्कफोर्स की बैठक हुई। इसमें तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने एमडीएम के निरीक्षण के लिए रणनीति तैयार की। कहा कि एमडीएम की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर संबंधित विद्यालय के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि मध्याह्न भोजन के मीनू के अनुसार भोजन बनाएं। इसका समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। तय अधिकारी विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सीडीपीओ से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटे पोषाहार वितरण की जानकारी ली। कहा क टास्क फोर्स दोनों विकास खंडों के विद्यालयों की समय-समय पर जांच करेगी। बताया कि जिन विद्यालयों में मिड डे मील की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलेगी, उसके जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने विद्यालय वार जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मध्याह्न भोजन की जांच करती रहेगी। बैठक में आपूर्ति निरीक्षक विनोद त्रिपाठी, सीडीपीओ अरुण लता सिंह, जॉइंट वीडियो रामश्री, हलिया खंड विकास अधिकारी प्रकाश चंद यादव आदि मौजूद रहे।