फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action will be taken against BLO and supervisor

बीएलओ व पर्यवेक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई

Mon, 05 Sep 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against BLO and supervisor
उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने रविवार को मतदाता कार्ड को आधार नंबर से लिंक किए जाने के विशेष अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो बीएलओ, एक पर्यवेक्षक अनुपस्थित रहे। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के साथ ही पर्यवेक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर मतदाताओं के आधार नंबर लिंक करने की प्रक्रिया की जांच करने के साथ ही निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर मतदाताओं के आधार कार्ड नंबर लिंक किए जाने की संख्या का अवलोकन किया। इस बीच कार्य में धीमी प्रगति मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आधार नंबर लिंक किए जाने का कार्य निर्धारित समय के अंदर किए जाने की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक बनाए गए लेखपाल मुकेश कुमार लेखपाल के अलावा बीएलओ शिक्षामित्र राजेश मिश्रा व फूल कुमारी के अलावा सहायक अध्यापक इमाम राजा अनुपस्थित मिले। तीनों अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा। कार्य में लापरवाही मिलने पर पर्यवेक्षक मुकेश कुमार को उप जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी। उन्होंने रामपुर, पंजरा, सहिरा समेत कई अन्य बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed