फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action taken against teacher

डीआईओएस ने परीक्षक को किया कार्यमुक्त

Tue, 05 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Action taken against teacher
डीआईओएस ने परीक्षक को किया कार्यमुक्त
नगर के राजस्थान इंटर कालेज में मूल्यांकन के बाद प्राप्तांकों के अंकन में लापरवाही पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी ने एक परीक्षक को कार्य मुक्त कर दिया। साथ ही अन्य परीक्षकों से कहा कि मूल्यांकन में थोड़ी सी भी लापरवाही से किसी 0बच्चे का भविष्य प्रभावित हो सकता है। मूल्यांकन में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, ऐसे परीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीएम वित्त व राजस्व विजय बहादुर ने स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में मूल्यांकन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मूल्यांकन कार्य में संतुष्टि जताया।
विज्ञापन

नगर के चार मूल्यांकन केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की कापियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। मंगलवार को राजस्थान इंटर कालेज में निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने पाया कि चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज के नियुक्त परीक्षक द्वारा अंकन करते समय एवार्ड ब्लैंक पर 36 के स्थान पर 34 लिख दिया गया है। जिसको घोर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश केंद्राध्यक्ष को दिया।
विज्ञापन

कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज की केंद्राध्यक्ष अनिता यादव ने बताया कि मंगलवार को 13 हजार 672 कापियां जांची गई। एएस जुबिली इंटर कालेज के केंद्राध्यक्ष निजामुददीन ने बताया कि केंद्र पर 21 हजार 635 कापियों का मूल्यांकन किया गया। राजस्थान इंटर कालेज के केंद्राध्यक्ष अशोक शुक्ला ने बताया कि  40 डिप्टी हेड और 228 परीक्षकों द्वारा नौ हजार 500 कापियों का मूल्यांकन किया गया। बीएलजे इंटर कालेज में व्यावसायिक और संस्कृत की कापियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed