फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action should be taken against those who do beating and obscene acts

पिटाई और अश्लील हरकत करने वालों पर हो कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who do beating and obscene acts
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर गाय को मारने का झूठा आरोप लगाकर पुत्री की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। बताया कि 19 अगस्त की दोपहर उसकी पुत्री गाय चरा रही थी। इस दौरान विपक्षी पहुंचे और अपने गाय को मारने का झूठा आरोप लगाने लगे। पुत्री की पिटाई करने के साथ अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया। पुत्री की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गईं और 112 पर सूचना दी। इसके बाद विपक्षी धमकी देते हुए भाग गए। आरोप लगाया कि ड्रमंडगंज चौकी में तहरीर दी तो चौकी प्रभारी ने थाना हलिया जाकर तहरीर देने की बात कही। हलिया थाने पर तहरीर दिया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मेडिकल न कराकर परेशान करती रही। विपक्षी धमकी दे रहे है। मांग किया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed