फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action plan of Rs.2.5 crore sent for vending zone

Mirzapur News: वेंडिंग जोन के लिए पौने दो करोड़ की भेजी गई कार्ययोजना

Thu, 06 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Action plan of Rs.2.5 crore sent for vending zone
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में वेंडिंग जोन बनाने के लिए 1.75 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी, लेकिन अभी तक बजट का आवंटन नहीं हुआ है। इसके चलते वेंडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। नगर क्षेत्र में घंटाघर, मुकेरी बाजार, स्टेशन रोड, रामबाग, शुक्लहा, भरूहना, पीलीकोठी, संगमोहाल व तेलियागंज आदि में व्यस्त बाजार हैं। यहां बड़ी संख्या में पटरी व्यवसायी रहते हैं। विशेषकर मुकेरी बाजार व घंटाघर में तो सब्जी विक्रेताओं की संख्या काफी ज्यादा है। एक शासनादेश के तहत टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन कर इनके लिए निश्चित क्षेत्र व स्थान का चयन कर वहां स्थानांतरित करने की बात कही गई थी, लेकिन यह प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नगर में पथ विक्रेताओं को कई बार बल प्रयोग कर हटाया जा चुका है। कई बार उन्होंने प्रदर्शन कर विरोध भी किया, लेकिन किसी निर्णय पर न पहुंचने के कारण अब तक इस मामले को नहीं सुलझाया जा सका है। पथ विक्रेताओं की मांग है कि यदि उनको उस स्थान से हटाया जा रहा है तो कम से कम यह तो बताया जाना चाहिए कि उनको उनकी दुकान के लिए कहां जगह दी जा रही है।
विज्ञापन

उधर, वेंडिंग जोन का निर्धारण नहीं होने से बाजारों एवं अन्य जगहों पर आए दिन यातायात जाम की समस्या पैदा हो रही है। उधर, वेंडिंग जोन का निर्धारित कर उसका जीआई टैग लैंडमार्क होना है। वह भी अभी नहीं हो पा रहा है। जगह निर्धारित नहीं होने से ठेला व खोमचा वाले एक से दूसरे स्थान पर भ्रमण करते हैं। इससे बाजार यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका क्षेत्र में छह स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें संगमोहाल, अनगढ़, रोडवेज व अन्य तीन जगहों पर वेंडिग जोन बनाने का प्रस्ताव है। संगमोहाल स्थित ओवरब्रिज के नीचे 55 लाख रुपये की लागत से वेंडिंग जोन बनाया जाना था, लेकिन आवंटन न होने से प्रक्रिया रुकी हुई है। पटरी व्यवसायियों के लिए प्रथम चरण का जो सर्वे हुआ था, उसमें यह कार्य कर 2657 लोग चिन्हित किए गए थे, लेकिन पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक 7046 लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि वेंडिंग जोन के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। अब वहां पर केवल अवस्थापना का कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed