फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action on crusher plants, 10 seasons

क्रशर प्लांटों पर कार्रवाई, 10 सीज

Fri, 22 Apr 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Action on crusher plants, 10 seasons
खनन इलाके में मानक के विपरीत चल रहे क्रशर प्लांटों और वहां से उड़ रहे धूल व गर्द से परेशान ग्रामीणों की शिकायतों का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। शासन से मिले दिशा-निर्देश के क्रम में बृहस्पतिवार की शाम मौके पर पहुंचे एसडीएम चुनार नीरज पटेल ने सोनपुर, चिरईया, भगवती देई सहित अन्य इलाकों में मौजूद 10 क्रशर प्लांटों को सीज कर दिया। कई अन्य क्रशर प्लांट भी जांच के दायरे में हैं, जिन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन क्रशर प्लांटों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। शासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट में आरोप है कि क्रशर प्लांट पर पत्थर की कटिंग प्रक्रिया के दौरान उड़ने वाले धूल व गर्द पर नियंत्रण के लिए मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं की गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि क्रशर प्लांट में पत्थरों की क्रॅसिंग प्रक्रिया के दौरान पानी के छिड़काव की व्यवस्था नहीं होने तथा हरित पट्टिका नहीं विकसित मिली है। इसके अलावा बिजली की खपत से संबंधित मीटर एवं जल की खपत की मात्रा के मापन हेतु इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्लो मीटर भी नहीं मिला है। उद्योग के संचालन में वायु प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानक का पालन नहीं करने वाली इकाइयों के खिलाफ वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण के अंतर्गत बंदी की कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इस संबंध में शासन स्तर से मिले दिशानिर्देश के बाद बृहस्पतिवार को देर शाम एसडीएम चुनार नीरज पटेल, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय राय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी टीएन सिंह की टीम खनन इलाके में पहुंची। टीम ने पूर्व में जांच के दौरान मानक के विपरीत संचालित मिले 10 क्रशर प्लांटों को पूर्णतया बंद कराकर सीज कर दिया। इसके अलावा खनन इलाके में मानक के विपरीत संचालित हो रहे अन्य क्रशर प्लांटों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम चुनार नीरज पटेल ने बताया कि क्रॅशिंग प्रक्रिया के दौरान मानकों की अनदेखी करने वाले क्रशर प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जांच में मानक के विपरीत चलते मिले 10 क्रशर प्लांटों को सीज किया गया है। अन्य क्रशर प्लांटों की भी जांच की प्रक्रिया चल रही है। जो भी प्लांट मानक के विपरीत संचालित मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed