फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action on 10 officers on poor ranking

Mirzapur News: खराब रैंकिंग पर 10 अफसरों पर कार्रवाई

Tue, 27 Feb 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Action on 10 officers on poor ranking
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग मिलने पर मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने 10 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही उन्होंने सहायक पर्यटन अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश भी दिया है। बैठक में मंडलायुक्त ने सहायक पर्यटन अधिकारी के खिलाफ शासन में चार्जशीट भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सोमवार को कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड वाले विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, कर एवं करेत्तर, राजस्व वसूली तथा वादों के निस्तारण में हुई प्रगति की समीक्षा की। खराब प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब प्रगति मिलने पर विद्युत निगम के मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम खंड के दो के अधिशासी अभियंता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मिर्जापुर तथा भदोही, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता, उपायुक्त उद्योग मिर्जापुर व भदोही को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इनके अलावा मंडलायुक्त ने उप निदेशक समाज कल्याण एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी भदोही तथा राजस्व वसूली में खराब प्रगति पर मंडलीय अधिकारी जीएसटी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि अगले माह तक प्रगति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर निलंबन के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी। उन्होंने मंडल के सभी तीन जिलों के विद्युत निगम, स्वास्थ्य तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्य प्रणाली में बार-बार चेतावनी के बाद भी कोई सुधार नहीं दिखने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अधीनस्थों की मानिटरिंग कर कार्य प्रणाली में सुधार लाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अपर आयुक्त स्वास्थ्य और उप निदेशक बेसिक शिक्षा को भी कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि एक जनवरी 2024 से सेवा पुस्तिका को ई-सर्विस बुक में परिवर्तित कर सेवा संबंधी सभी कार्यों का निस्तारण पोर्टल के माध्यम से कराया जाना चाहिए। उन्होंने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत हुए एमओयू को समय से तैयार कराकर निवेशकों से वार्ता कर अपने जनपद में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करने की हिदायत दी। भदोही से बभनौटी मार्ग एवं मड़िहान से राबर्ट्सगंज मार्ग के अलावा आयुक्त कार्यालय सामने सड़क क्षतिग्रस्त होने पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा विभाग के तीनों अधिशासी अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब मरम्मत कराने का निर्देेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनवरी 2024 में 32 योजनाओं में मंडल को ए प्लस श्रेणी मिली है। इसमें पंडित दीनदयाल सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, दैनिक विद्युत आपूर्ति ग्रामीण, दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी, बीज डीबीटी में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण, मनरेगा, एंबुलेंस 102, एंबुलेंस 108, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, बायो मेडिकल उपकरण एवं रखरखाव, मोबाइल मेडिकल यूनिट, सिटी स्कैन सेवाएं, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग शामिल हैं। इनके अलावा सामाजिक वानिकीकरण, ऑपरेशन कायाकल्प (बेसिक शिक्षा), निराश्रित गोवंश के संरक्षण, शादी अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, कन्या विवाह सहायता कार्यक्रम मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, ओडीओपी टूल किट वितरण योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन आधार सीडिंग, जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली तथा सिल्ट सफाई रबी फसल भी शामिल हैं। बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन, सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह, भदोही गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अभिनंदन, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक भदोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed