{"_id":"21232ddf9a6f99faf17b6fef1faf7836","slug":"achievements-and-convey-them-to-the-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता तक पहुंचाएं उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता तक पहुंचाएं उपलब्धियां
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के मझवां विधानसभा की बूथ स्तर तक संगठन की समीक्षा बैठक शनिवार को ब्रहमचारी कुआं के पास हुई। समीक्षा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर और पूर्व राज्यमंत्री मनोज राय ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं। कार्यकर्ता सपा सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। जिससे सपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी लोगों को हो सकें।
मुख्य अतिथि रामदुलार राजभर ने कहा कि प्रदेश समाजवादी पार्टी के निर्देश पर एक से 13 अगस्त तक कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-गली साइकल चलाकर योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनपद को समाजवादीमय बना दें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के संगठन में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री मनोज राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलबिध्यों को जनता को कार्यकर्ता बताए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक काम करें। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि बूथ, सेक्टर प्रभारी, सह प्रभारी के संघर्ष और मेहनत के बदौलत से ही सपा ने चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि आगामी 2017 में भी सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। बैठक में लक्ष्मण उमर, कृपाशंकर यादव, जवाहर लाल मौर्या, सिद्वनाथ, स्वामी शरण दूबे, अभय यादव, नसीम कुरैशी, सलीम बादशाह, इंद्रजीत पांडेय, नागेश उपाध्याय, विनोद आदि रहे।