फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused stopped breathing when girl raised noise dead body was found in mirzapur

बालिका हत्याकांड: दुष्कर्म के लिए कमरे में ले गया था आरोपी, शोर मचाने पर रोक दी सांसें, यहां मिली थी लाश

Mon, 20 May 2024 04:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 May 2024 04:36 PM IST
सार

Mirzapur News: 12 मई को दोपहर में मां के पास सोई जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ाकला मुराजपुर निवासी राममुनीव की पुत्री आकांक्षा लापता हो गई थी। मां विमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी कि 14 मई को 3 बजे शाम पुराने मकान जिसमे उपली रखी थी, में उपली के नीचे आकांक्षा का दुर्गंध युक्त शव मिला था। 

विज्ञापन
Accused stopped breathing when girl raised noise dead body was found in mirzapur
पुलिस ने किया पर्दाफाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पड़ोसी युवक शराब के नशे में कुरकुरे का लालच देकर बालिका को दुष्कर्म के नियत से उपली वाले कमरे में ले गया। वहां बालिका के शोर मचाने पर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दिया और शव को वहीं उपली के ढेर में छिपा दिया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 12 मई की दोपहर मां के पास सोई आठ वर्षीय बालिका लापता हो गई थी। दो दिन बाद बालिका का शव उपली रखने वाले एक कमरे में उपली के ढेर में मिला। हत्या कर शव को उपली के ढेर में छिपाया गया था। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी।
विज्ञापन


एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी और जिगना थानाध्यक्ष शैलेश राय छानबीन में जुटे। पिता से पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव के एक युवक को पकड़ा। युवक को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ किया तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी गोविंद उर्फ  बडकू को सोमवार को जेल भेजे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शैलश कुमार राय ने बताया कि आरोपी नशे में था। दुराचार की नियत से बालिका को ले गया। दुराचार की कोशिश पर  बालिका के चिल्लाने पर मुंह दबा दिया था। जिसकी वजह से बालिका की  मौत हो गयी। शव को सूनसान मकान में रखे उपली के ढेर में छिपा दिया था।

कुरकुरे का लालच देकर बालिका को ले गया
रविवार की सुबह गोविंद उर्फ बडकू घर से गुस्से में निकला। घर के बाहर उसे पड़ोसी बालिका का पिता मिला गया। युवक बालिका के पिता को लेकर शराब पीने चला गया। लौटते समय पिता-पुत्री के लिए कुरकुरे आदि लेकर आया था। इसके बाद युवक दोबारा बालिका के पिता को शराब पिलाने लेकर गया।

लौटते समय दोनों ने सब्जी खरीदी। घर लौटे तो बालिका का पिता सब्जी रखने कमरे में गया। इस दौरान बालिका घर के बाहर थी। शराब के नशे में धुत युवक की नियम खराब हुई। वह भी बालिका के पिता को अपनी खरीदी सब्जी घर में रखने की बात कही, पर वह सब्जी बाइक की डिग्गी से न निकालकर बालिका को कुरकुरे का लालच देकर उपली वाले मकान में ले गया। वहां पर बालिका से दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो बालिका ने शोर मचाया।

इस पर युवक गोविंद ने बालिका का मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को उपली के ढेर में छिपाकर फिर बालिका के पिता को साथ लेकर शराब पीने चला गया। शाम तक बालिका के पिता को साथ लिए था, जिससे उस पर शक न हो। जिगना पुलिस ने घटना के 9वें दिन खुलासा करते हुए एक पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।


घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित विभाग के अन्य अधिकारी छानबीन किए थे। मृतका की मां विमला देवी ने दो लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी थी, जिसे पुलिस ने दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed