{"_id":"65b57a811e00275e3e0b4fd4","slug":"accused-of-shooting-in-land-dispute-arrested-along-with-father-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-111711-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में गोली मारने का आरोपी पिता संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में गोली मारने का आरोपी पिता संग गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने सोहता अड्डा के पास जमीन संबंधी विवाद में गोली मारकर घायल करने के आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है।
बीते 15 जनवरी को कटरा कोतवाली के सोहता अड्डा पर जमीन संबंधी विवाद में उदय नारायण मालवीय को गोली मारी गई थी। कई दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। उदय नारायण मालवीय का आरोप था कि उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। कटरा कोतवाली पुलिस ने 19 जनवरी को संदीप सोनकर निवासी छोटी बसही कोतवाली कटरा की तहरीर पर उदय मालवीय को जान से मारने के नीयत से गोली मारने के संबंध में अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जमीन पर नन्हकू रहता था। वहां उदय नारायण मालवीय जाते थे। जमीन व मकान को लेकर विवाद था। नन्हकू ने अपने पुत्र को उकसा कर गोली मारने के लिए भेजा। महेश मौर्या ने तमंचे से गोली मारी थी। छानबीन के बाद दोनों आरोपियों महेश मौर्या और उसके पिता नन्हकू मौर्या निवासी सोहता का अड्डा को गिरफ्तार किया गया।