फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of raping a woman after entering the house

घर में घुस कर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Wed, 16 Dec 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman after entering the house
जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने पड़ोसी युवक पर उसकी पुत्री से छेड़खानी करने का आरोप लगाया। मंगलवार को पुलिस महिला डेस्क पर शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। पड़ोसी युवक तेज आवाज में मोबाइल से गाना बजा रहा था। पुत्री ने तेज आवाज में गाना बजाने से मना किया तो युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की धमकी से दो दिनों तक पीड़िता घर से बाहर नहीं निकली। आरोप लगाया कि आरोपी मनबढ़ किस्म का है। इसके पहले भी गांव में इस तरह की हरकत कर चुका है। मंगलवार को पुत्री ने जानकारी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि पीड़िता ने पहले दुष्कर्म फिर छेड़खानी की तहरीर दी। बाद में सुलह की भी कोशिश कर रही थी। छेड़खानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

छेड़खानी का आरोप
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और महिला के साथ छेड़खानी करने के चार आरेपियों पर के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर मारपीट का एनसीआर दर्ज किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस छेड़खानी का मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed