{"_id":"5e41ac6a8ebc3ee61568e912","slug":"accident-two-killed-mirzapur-mirzapur-news-vns509863696","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की भिड़ंत में खलासी की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की भिड़ंत में खलासी की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली क्षेत्र समसपुर गांव के सामने रविवार की देर रात दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर होने के बाद ट्रक 20 फीट नीचे खाई में जाकर पलट गए। हादसे में चालक-खलासी और अन्य उसमें फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से ट्रक को काटकर घायलों को बाहर निकाला। इसमें एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई और तीन लोग घायल थे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ में भर्ती कराया।
संगोला महाराष्ट्र से अनार लादकर चालक मनोज भगत (36) पुत्र धनवत भगत निवासी सिवान बिहार मिर्जापुर के रास्ते से गुवाहाटी जा रहा था। जमालपुर थाना क्षेत्र के धारा मठना गांव से धान लदी एक ट्रक मिर्जापुर की ओर जा रहा था। चुनार कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव के पास दोनों ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रक लगभग 20 फीट खाई में पलट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से ट्रक को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इससे अनार लदे ट्रक का खलासी सोनू (20) पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम सहुली थाना हुसैनगंज जनपद सिवान बिहार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। खलासी के गांव का ही चालक मनोज भगत (36) पुत्र धनवत भगत घायल हो गया। वहीं धान लदे ट्रक का खलासी मोनू कुमार (19) पुत्र राधेश्याम निवासी जगरनाथपुर थाना चुनार व उसी ट्रक पर सवार होकर अपने बहन के घर मिर्जापुर जा रहा अशोक (30) पुत्र दशरथ निवासी मिल्कीपुर थाना अदलहाट घायल हो गया। धान लदे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खलासी के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ में भर्ती कराया गया। भिंड़त के बाद सड़क पर अनार और धान बिखर गए थे।
उधर कछवां के मितई गांव के समीप हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई । क्षेत्र के मितई गांव के समीप एक साइकिल सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित हो पलट गया। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो। सभी चार घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कछवां सीएससी लाया गया। जहां घायलों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी दूधनाथ शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते है। उनकी रिश्तेदारी में 16 फरवरी को शादी है। दूधनाथ शर्मा अपने पुत्र 40 वर्षीय दिलीप शर्मा, बहू 35 वर्षीय बिंदू शर्मा, बहू की बहन 48 वर्षीय अर्चना, उसके पुत्र 16 वर्षीय सिमरन को लेकर भागलपुर कुर्ला एक्सप्रेस से सोमवार की सुबह मिर्जापुर स्टेशन पर उतरे। वह आटो रिजर्व करके अपने गांव जा रहे थे। आटो कछवां थाना क्षेत्र के मितई गांव के पास पहुंची थी कि साइकिल सवार को बचाने में आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। आटो चालक मौका पाकर फरार हो गया। आटो पलटने से उसमें सवार पांचों लोग घायल हो गए। दूधनाथ शर्मा किनारे बैठे थे तो उनको गंभीर चोट लगी। सभी घायल को उपचार के लिए कछवां सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दूधनाथ शर्मा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।