फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   accident

डंपर से कुचलकर युवक और ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत

Thu, 05 Nov 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
accident
डंपर से कुचलकर युवक और ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर आदर्श स्कूल के पास हुआ हादसा
लालगंज के रेही मझियार मार्ग पर हादसे में महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर/ लालगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर आदर्श इंटर कालेज के पास बुधवार की शाम को डंपर की चपेट में आने से पैदल जा रहे राहगीर की कुचलकर मौत हो गई। मौत से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं लालगंज थान क्षेत्र के लहंगपुर रेही मझियार मार्ग पर सुबह साढ़े पांच शौच के लिए जा रही रेही गांव निवासी 30 वर्षिया महिला को गांव के सामने ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशी राम आवास निवासी 38 वर्षीय पंकज मजदूरी करता था। वह शाम को चार बजे पैदल कांशीराम आवास की ओर जा रहा था। विसुंदरपुर से ईट लोड कर डंपर भटौली रोड की ओ जा रहा था। रास्ते में आदर्श इंटर कालेज के सामने डंपर ने पंकज को कुचल दिया। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर फतहां चौकी प्रभारी और शहर कोतवाल रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज, थाना क्षेत्र के रेही गांव निवासी 30 वर्षीय उर्मिला पत्नी बृजेश कुमार सुबह साढ़े पांच के आसपास घर से शौच के लिए जा रही थी। वह जैसे ही सड़क पर पहुंची लहंगपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर रौंद दिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल ले जाया गया ।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची लहंगपुर चौकी की पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कार्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
अहरौरा। क्षेत्र के वनस्थली महाविद्यालय के पास बुधवार की शाम स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
नगर क्षेत्र के लाला गोला निवासी 35 वर्षीय योगेश कुमार त्रिपाठी पुत्र शिवाकांत त्रिपाठी अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही बाइक लेकर वनस्थली महाविद्यालय के पास पहुंचा कि तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घायल की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है।
नहर में गिरी बाइक, सिपाही के साथ युवक घायल
मड़िहान। क्षेत्र के बेल-दांती मार्ग पर मंगलवार की देर रात ट्रैक्टर की रोशनी से दृश्यता खो बैठे सिपाही की बाइक असंतुलित होकर बाणसागर नहर में गिर गई। इससे सिपाही और दाढ़ीराम-पचोखरा गांव निवासी एक आरोपी भी घायल हो गया। जानकारी होने पर पहुंची मड़िहान पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
मंगलवार की रात को गांव में विवाद होने की जानकारी पुलिस को फोन पर मिली थी। दोष-गुण के आधार पर थाने का सिपाही एक पक्ष से ओमप्रकाश को पकड़कर ले जा रहा था। बाणसागर नहर पर पहुंचा ही था कि सामने से बोल्डर लेकर आ रही ट्रैक्टर की रोशनी से चकाचौध होकर बाइक नहर में चली गई। इसमें सिपाही मूलचंद वर्मा व ओमप्रकाश दोनों गम्भीर रूप से चोटिल हो गए। सिपाही व युवक के घायल होने की सूचना मिलते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के धक्के से सिपाही घायल हुआ है। ट्रैक्टर व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नीलगाय की टक्कर से दंपती घायल
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआं गांव के सामने मेन नहर पर बुधवार सुबह नीलगाय के टकराने से बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। छह वर्षीय बालिका बाल-बाल बच गई। थाना क्षेत्र के देवरी निवासी 55 वर्षीय नागेंद्र बिना हेलमेट के ही अपने 52 वर्षीय पत्नी राज कुमारी के साथ अपने पाही रेक्सा गांव में आए थे। बुधवार सुबह आठ बजे पाही से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही मलुआं गांव के सामने नहर पर पहुंचे, तभी सड़क पार कर रही नीलगाय की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में पति पत्नी दोनों घायल हो गए। साथ में नागेंद्र की छह वर्षीय नातिन बाल-बाल बच गई। पीछे से आ रही स्कूल वैन चालक ने घायल दंपती को पटेहरा पीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मण्डलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नागेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed