फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accident in mirzapur Water tank burst with loud noise in Mirzapur child dies due to debris during bath

स्नान के दौरान हादसा: मिर्जापुर में तेज आवाज के साथ फटी पानी की टंकी, मलबे में दबने से बच्चे की मौत

Fri, 21 Jan 2022 09:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Jan 2022 09:02 PM IST
सार

मिर्जापुर के खुतहवा पहाड़ी पर 15 सौ लीटर क्षमता की टंकी बनवाई गई थी। शुक्रवार दोपहर कुछ बच्चे टंकी के पानी से स्नान कर रहे थे। जर्जर होने के चलते टंकी की एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। 

विज्ञापन
Accident in mirzapur Water tank burst with loud noise in Mirzapur child dies due to debris during bath
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए मिर्जापुर के खुतहवा पहाड़ी पर बनी पानी की टंकी जर्जर होने से शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे अचानक तेज आवाज के साथ  फट गई। हादसे में टंकी के पानी से नहा रहे बच्चों में से एक की मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले कर चले गए थे।  

विज्ञापन


ग्रामीण पेयजल योजना के तहत चार वर्ष पूर्व खुतहवा पहाड़ी पर एक लाख 10 हजार रुपये से 15 सौ लीटर क्षमता की टंकी बनवाई गई थी। शुक्रवार दोपहर कुछ बच्चे टंकी के पानी से स्नान कर रहे थे। जर्जर होने के चलते टंकी की एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और वहां नहा रहा आयुष उर्फ गन्नू (10) पुत्र संजय निवासी खुतहवा पहाड़ी की मलबे में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


बाद में परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को पिकअप में रखकर अंतिम संस्कार करने के लिए निकल गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि जर्जर पानी की टंकी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक बालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बिना अनुमति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, 11 लोगों पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस के आने से पहले परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकल गए। हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना का स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रही है। जमालपुर के खंड विकास अधिकारी  रविंद्र नारायण सिंह ने कहा कि विकासखंड जमालपुर के खुतहवा पहाड़ी पर पानी की टंकी फटने से उसके मलबे के नीचे दबकर बालक की मौत की सूचना मिली है। यह गंभीर मामला है। हादसे के कारणों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार ने ले ली मासूम की जान

खुतहवा पहाड़ी पर महज चार वर्ष पूर्व निर्मित 15 सौ लीटर क्षमता वाली टंकी भ्रष्टाचार के कारण बच्चे के लिए काल बन गई। निर्माण के दौरान मानक को दरकिनार किया गया। जिसका खामियाजा बालक को भुगतना पड़ा। पिकअप से शव को जल्दबाजी में ले जाने के दौरान मां बेसुध रही। घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाला कक्षा एक का छात्र आयुष तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed