आजमगढ़: बिना अनुमति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, 11 लोगों पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी है। सिघौना गांव में बिना अनुमति के क्रिकेट प्रतियोगिता हो रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण काल में भीड़ जुटाने पर पाबंदी है। तेजी से कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रहा है तो वहीं अब पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। आजमगढ़ के मेहनाजपुर क्षेत्र में गुरुवार को बिना अनुमति क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने वाले 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
इससे पहले जिलाधिकारी के आदेश पर रानी की सराय में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान तीन हजार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मेहनाजपुर पुलिस गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। सिधौना गांव में बिना अनुमति क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही थी। मौके पर भारी भीड़ थी। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
इनको किया गया नामजद
उद्धव उर्फ सोनू सिंह निवासी चेवार, हैप्पी सिंह उर्फ वैभव सिंह, जय नरायन चौहान, रिंकू चौहान, अंकित चौहान, शैलेश चौहान, मंगेश चौहान, महेंद्र सिंह, आलोक चौहान निवासी गण सिधौना, सोनू तिवारी निवासी शेखपुर बछौली, सुजीत सिंह निवासी नोनीपुर उर्फ नईकोट को नामजद किया गया है। उन पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़ेंः रेलवे समेत 11 विभाग के कर्मचारी कर सकेंगे डाक पत्र से मतदान, निर्देश के बाद शुरू हो गईं तैयारियां
आचार संहिता उल्लंघन में सात पर केस
आचार संहिता उल्लंघन को लेकर पुलिस की सक्रियता बनी हुई है। इसी के तहत नियम विरूद्ध झंडा बैनर लगाए हुए पाए जाने पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गंभीरपुर पुलिस ने चार तो शहर कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ कार्रवाई किया।
नामजद किए गए लोगों में शहजाद पुत्र फारूख, शाहिद पुत्र अली अहमद, शोहराब पुत्र अब्दुल मजीद निवासी लहबरिया थाना गंभीरपुर, अखिलेश यादव पुत्र वासुदेव यादव निवासी किशुनदासपुर काशीनाथ थाना गंभीरपुर, राकेश पांडेय पुत्र पंचदेव पांडेय निवासी जगदीशपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर, अवधेश राहुल पुत्र श्यामदेव निवासी पलिया देवपार थाना दोस्तपुर जिला सुल्तानपुर व दीपकमणि तिवारी पुत्र राजेश्वर निवासी बस्थाना थाना अहरौला शामिल हैं।