फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accident in Mirzapur Bike crashes into electric pole youth dies condition of second rider critical

मिर्जापुर में हादसा: बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; घर जा रहे थे दोनों

Sat, 18 Apr 2026 10:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 18 Apr 2026 10:48 AM IST
सार

UP Accident: मिर्जापुर में सड़क हादसे की सूचना पाकर संतनगर थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर देख इलाज शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन
Accident in Mirzapur Bike crashes into electric pole youth dies condition of second rider critical
बिलखती महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

Road Accident in Mirzapur: मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लालगंज–कलवारी संपर्क मार्ग पर मालुआ गांव के पास रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मड़िहान थाना क्षेत्र के बहरपेड़ा गांव निवासी रामआसरे कोल (22) अपने बहनोई मनोज कोल (35) के साथ पटेहरा कला में रिश्तेदारी में गए थे। रात में दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे मालुआ गांव के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पटेहरा ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने जांच के बाद मनोज कोल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामआसरे की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मनोज कोल अपने परिवार का सहारा था, उसकी अचानक मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। घायल रामआसरे के बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि दोनों युवक मड़िहान थाना क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed