फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   accident in ahraura of mirzapur

अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार अधेड़ की मौत

Sun, 07 Feb 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
accident in ahraura of mirzapur
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर मेहंदीपुर चौराहे के पास सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहा गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया। साइकिल सवार अधेड़ संतोष शुक्ला (53) निवासी पट्टी कला को रौंदते हुए यात्री प्रतीक्षालय में घुस गया। दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को आटो से सीएचसी पहुंचाया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन वाराणसी लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अधेड़ संतोष शुक्ला क्षेत्र के धुरियां गांव स्थित एक क्रशर प्लांट पर दैनिक मजदूर था। शनिवार की दोपहर वह पट्टी कला स्थित अपने आवास से भोजन करके वापस काम पर लौट रहा था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक पर नंबर नहीं लगा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश कर रही है, जो मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed