फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aashaadh the mother's philosophy Shukla Purnima

आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा पर किया मां का दर्शन

Fri, 03 Jul 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 03 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Aashaadh the mother's philosophy Shukla Purnima
मंगला आरती के बाद से ही माता के धाम में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। लोगों ने मां का दर्शन कर अपने को धन्य किया। घंटा-घड़ियाल, शंख और माता के जयकारे से पूरा धाम परिसर गुंजायमान होता रहा। मंदिर के छत पर कतार में बैठे साधक पूजन-अनुष्ठान में मशगूल रहे, वहीं दूसरी ओर शहनाई की गूंज के बीच मुंडन संस्कार भी अनवरत होते रहे।
विज्ञापन


गुरुवार की भोर से मां विंध्यवासिनी के पावन दरबार में श्रद्घालुओं के आने का सिलसिला आरंभ हो गया था। माता के धाम में पहुंचने के पूर्व भक्तों ने गंगा तट पर पहुंच कर डुबकी लगाई और भगवान भास्कर को गंगा जल भी अर्पित किया। तत्पश्चात माला-फूल, चुनरी-नारियल, रोरी-रक्षा, इलायची दाना लेकर भक्तजन मंदिर पहुंचे। किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में पहुंच कर मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन


विंध्याचल के न्यू वीआईपी रोड और पुरानी वीआईपी रोड के साथ ही पक्काघाट गली, जैपुरिया गली, कोतवाली गली, बच्चा पाठक की गली, होटल रत्नाकर गली सहित अन्य कई गलियों में आस्थावानों की भीड़ लगी रही। बिजली की आंख मिचौली के चलते दूरदराज से आने वाले दर्शनार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, वहीं गंगा घाटों व गलियों में गंदगी फैले      होने के कारण भक्तजन परेशान   दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीखोह स्थित महाकाली मंदिर और अष्टभुजा स्थित मां अष्टभुजा देवी के मंदिर में भी दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में उमड़ी आस्थावानों की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवानों सहित श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्यगण भी भक्तों की सेवा में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed