फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   AAP workers stopped by police from going to Varanasi

आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वाराणसी जाने से रोका

Fri, 22 Oct 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
AAP workers stopped by police from going to Varanasi
वाराणसी प्रस्थान करने के पहले आप कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर नजरबंद करते पुलिसकर्मी। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। वाराणसी में आम आदमी पार्टी के तिरंग संकल्प यात्रा में शामिल होने जाने वाले कार्यकर्ताओं को जिले में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। उनके घरों पर बुधवार की रात से ही पहरा रहा। बृहस्पतिवार की सुबह उनके घर पर पुलिस तैनात रही। उनको घर से बाहर नहीं निकलने दिया। जो लोग बाहर निकल कर गए उनको पकड़ लिया गया। कुछ लोग वाराणसी जाने में सफल हुए। सबरी स्थित लक्ष्मी नरायण कुशवाहा अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह वाराणसी के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने उनको रोक लिया। लक्ष्मी नरायण ने कहाकि यह लोकतंत्र की हत्या है। इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान लाल बहादुर, बब्बू बनवासी, डा. दिनेश चौधरी, रतन लाल मौर्या, भुल्लन बिंद आदि रहे। जिलाध्यक्ष व्यासमुनि तिवारी से को पुलिस ने चील्ह तिराहे पर रोक लिया। इस दौरान दिनेश चौबे, दिनकर, दीपचंद सेठ, लालमनि बिंद, राजेन्दर सिंह, गोवर्द्धन गौतम, भल्लू गुप्ता, पप्पू सरोज, मनबोध दूबे आदि रहे। मीडिया प्रभारी सत्येंद्र कुमार को उनके आवास पर अदलहाट पुलिस ने नजरबंद कर दिया। बतायाकि तिरंगा झंडा यात्रा के कार्यक्रम में वाराणसी में आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगत मिश्रा, सुरेश सिंह, मनीष सिंह, अजय गुप्ता आदि कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed