फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   AAP candidate's victory account could not be opened in civic elections

Mirzapur News: निकाय चुनाव में नहीं खुल पाया आप प्रत्याशी की जीत का खाता

Tue, 16 May 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
AAP candidate's victory account could not be opened in civic elections
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से भी प्रत्याशी मैदान में उतारा गया था। तीन नगर पालिका परिषदों, एक नगर पंचायत में अध्यक्ष व वार्ड सभासद समेत 33 पदों पर प्रत्याशियों ने दांव आजमाया, पर जीत हासिल नहीं हुई। अध्यक्ष पद पर पिछली बार से कुछ सौ मत अधिक मिले।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हुए नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका परिषद मिर्जापुर और अहरौरा में प्रत्याशी मैदान में उतरा था। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में प्रत्याशी रहे लक्ष्मी नरायन कुशवाहा को 1478 मत प्राप्त हुए थे। इस बार समाजवादी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए सुनील कुमार पांडेय को नगरपालिका परिषद मिर्जापुर से प्रत्याशी बनाया गया था। चुनाव में उनको 2166 मत मिले। पांच वर्ष बाद हुए चुनाव में आप को 688 मतों का ही फायदा हुआ। इस बार नगरपालिका परिषद मिर्जापुर में वार्ड सभासद के 19, चुनार में आठ, अहरौरा में एक और कछवां में पांच प्रत्याशी पार्टी से मैदान में थे। इसमें से किसी को जीत हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed