{"_id":"62dee6cfe4bbdb4f676b0d47","slug":"aadhar-card-will-be-collected-voluntarily-mirzapur-news-vns6657993129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेच्छा से एकत्र कराए जाएंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेच्छा से एकत्र कराए जाएंगे आधार कार्ड
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बैठक की। बैठक में बताया कि एक अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं का आधार कार्ड एकत्र किए जाएंगे। इनके मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र किया जाना है। बीएलओ घर-घर भ्रमण के दौरान मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र करने के अलावा अपने आवेदन फार्म छह बी जमा करने के प्रयोजन से यह निर्णय लिया गया है। आधार नंबर एकत्रीकरण के बारे में कैम्प दिवस के दिन जन सामान्य को भी यह बताया जाय कि आधार नंबर उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। बीएलओ द्वारा एकत्र किए गए सभी फार्म छह बी को डिजिटाइजेशन के बाद पंजीकरण अधिकारी द्वारा डबल लाक में सुरक्षित रखा जाएगा। बूथ लेबल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाताओें से प्राप्त किए गए फार्म छह बी को बीएलओ द्वारा गरुण एप या निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी द्वारा प्रयोग किए जा रहे ईआरओ नेट पर फार्म छह बी प्राप्ति सात दिवसों के अंदर डिजिटाइजेशन कर दिया जाय।
सात और 21 को विशेष अभियान
मिर्जापुर। एक अगस्त से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम के दौरान सात एवं 21 अगस्त 2022 रविवार को विशेष कैंप का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मतदाता सूची में आधार कार्ड जोड़ने की प्रक्रिया करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा के आधार पर मतदाताओं का आधार कार्ड एकत्र किए जाएं।