फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man's decapitated body was found on the railway tracks; murder is suspected.

Mirzapur News: रेलवे लाइन पर युवक का सिर कटा शव मिला, हत्या का आरोप

Tue, 20 Jan 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A young man's decapitated body was found on the railway tracks; murder is suspected.
मृतक दिलीप यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसही निवासी युवक का देहात कोतवाली क्षेत्र के अटारी पुलिया के पास रेलवे लाइन पर सिर कटा शव मिला। मृतक के पिता का आरोप है कि मां-बेटियां उसके घर आकर बेटे के बारे में पूछताछ कर रही थी। उन लोगों ने बेटे की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंका है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसही निवासी बुद्धिराम यादव ने बताया कि उसका पुत्र दिलीप यादव (24) गाड़ी चलाने का काम करता है। सोमवार की दोपहर उसके घर पर दो लड़कियां, उसकी मां और एक युवक आए थे। उन्होंने कहा कि अपने बेटे को बुलाइए। इस पर मैंने कहा, बेटा कहां है पता कर उसके बुलाता हूं। इसी दौरान सूचना मिली कि बेटे का शव देहात कोतवाली के अटारी पुलिया के पास रेलवे लाइन पर मिला है। उसका सिर अलग पड़ा था। इसके बाद उन लड़कियों पर शक हुआ तो उन्हें रोककर पुलिस बुलाई गई। उनको नटवा पुलिस अपने साथ ले गई। अटारी पुलिया पर परिजन पहुंचे तो देखा कि रेलवे लाइन पर शव पड़ा था। पिता ने दोनों लड़कियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी दोनों लड़कियां दिलीप यादव के घर गईं थी। उनकी शिकायत थी कि दिलीप ने उनका अश्लील वीडियो बनाकर इंस्ट्राग्राम पर डाल दिया है। मामले में पता चला कि युवक की देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। लड़कियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि लड़कियां अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा रही हैं। युवक का रेलवे लाइन पर सिर कटा शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed