फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man who was released from jail was taking liquor to Bihar

Mirzapur News: जेल से छुटकर आया युवक बिहार ले जा रहा था शराब

Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man who was released from jail was taking liquor to Bihar
मिर्जापुर। चार माह पहले जिले की आबकारी दुुकानों से शराब खरीदकर बिहार ले जाने वाला युवक पकड़ जाने के बाद जेल गया पर उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। जेल से छूटने के बाद वह फिर साथियों के साथ शराब लेकर बिहार जा रहा था। कटरा कोतवाली पुलिस ने राबर्ट्सगंज तिराहे के पास से उसके समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 659 टेट्रा पैक व 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह जानकारी एएसपी सिटी नितेश सिंह ने सोमवार को कटरा कोतवाली में दी।
विज्ञापन

कटरा कोतवाल अजीत सिंह को सूचना मिली कि पिट्ठू बैग और ट्राली बैग में शराब लेकर बिहार ले जाने वाले आरोपी राबर्ट्सगंज तिराहे के पास कार में मौजूद हैं।
पुलिस ने पांच आरोपियों मनीष कुमार निवासी रामकृष्ण नगर पटना, अभय जाटव निवासी पूर्वी अशोक नगर कंकड़बाग पटना, अमन कुमार पूर्वी राम कृष्णनगर पटना, आकाश निवासी मंसूरचक बेगूसराय, बिहार और विकास कुमार जायसवाल निवासी अहमलपुर थाना देहात को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी के अनुसार, आकाश कुमार चार माह पहले भी पकड़ा गया था। जेल से छूटने के बाद फिर शराब लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई
मिर्जापुर। शराब पर बार कोड होता है। इससे पता चलता है कि शराब किस दुकान की है। दुकान से एक बार में अधिक शराब नहीं बेची जा सकती। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि बोतल से बार कोड को हटा दिया गया है। उसकी जांच की जा रही है, जिससे पता चल सके कि शराब किस दुकान की है। दुकानदार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकान का मालिक रह चुका है विकास
मिर्जापुर। आरोपी विकास पहले शराब की दुुकान चलाता था। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि विकास की पहले लालगंज क्षेत्र में शराब की दुकान थी। यही शराब उपलब्ध कराने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed