फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man was bitten by a snake, broke his tooth and took him to the hospital in a bag; Said- 'I have brough

Mirzapur: युवक को सांप ने काटा, तो दांत तोड़कर झोले में भरकर ले गया अस्पताल; डॉक्टर से बोला- 'साथ लाया हूं'

Tue, 21 Nov 2023 12:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Nov 2023 12:48 PM IST
सार

लालगंज के पतुलखी गांव निवासी सूरज बचपन से ही सांप पकड़ने का शौक है। उसे जहां भी सांप निकलने की सूचना मिलती है। वहां पहुंचकर सांप पकड़ता है। उसका अपना यूट्यूब चैनल भी है। जिस पर वह सांप पकड़ने का वीडियो अपलोड करता है। सोमवार की शाम को पतुलखी गांव के एक मकान में सांप निकला था।

विज्ञापन
A young man was bitten by a snake, broke his tooth and took him to the hospital in a bag; Said- 'I have brough
Mirzapur: युवक को सांप ने काटा तो, दांत तोड़कर झोले में भरकर ले गया अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव में सांप पकड़ते समय एक युवक को सांप ने डस लिया। इसके बाद वह उसे पकड़, उसका दांत तोड़कर  झोले में भरकर अस्पताल ले आया। मंडलीय अस्पताल आकर उसने डॉक्टर से सीधे कहा कि उसे सांप ने काटा है। उसे एंटी वेनम लगाया जाए। डॉक्टर ने कहा कि तुम इतने दावे से कैसे कह रहे हो तो उसने बताया कि वह झोले में सांप लेकर आया है। और झोले से सांप निकाल कर दिखाने लगा।  जिसके बाद इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। तब तक अस्पताल के अन्य स्टॉफ उसे पहचान गए। अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी में भी एक बार सांप निकलने पर वह पकड़ने आया था।उसने सांप को झोले में रखा । इसके बाद डॉक्टर ने उसे एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाया।

विज्ञापन


लालगंज के पतुलखी गांव निवासी सूरज बचपन से ही सांप पकड़ने का शौक है। उसे जहां भी सांप निकलने की सूचना मिलती है। वहां पहुंचकर सांप पकड़ता है। उसका अपना यूट्यूब चैनल भी है। जिस पर वह सांप पकड़ने का वीडियो अपलोड करता है। सोमवार की शाम को पतुलखी गांव के एक मकान में सांप निकला था। सूचना पर वह सांप  पकड़ने गया तो सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद उसने सांप के दांत तोड़ दिये। उसे झोले में भरकर सीधे मंडलीय अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर से कहा कि उसे सांप ने काटा है। इस दौरान उसने झोले से सांप निकालकर भी दिखाया। इसके बाद इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने उसे एंटी वेनम लगाया। सूरज ने बताया कि वह सांप पकड़ता है। उसका यूट्यूब चैनल भी है। जिस पर वह सांप पकड़ कर का वीडियो अपलोड करता है।  बताया कि गांव के एक मकान में सांप निकलने की सूचना पर पकड़ने गया। सांप को पकड़ा तो हाथ पर डसा। दूसरे हाथ से उसका मुंह पकड़ा तो उसका दांत टूट गया। फिर सांप को पकड़कर झोले में रखकर अस्पताल पहुंचा। वहां इंजेक्शन लगवाया। बताया कि वह 13 वर्ष से सांप पकड़ रहा है। अब तक दो हजार से अधिक सांप पकड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed