फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man sitting under a tree fell unconscious and died

Mirzapur News: पेड़ के नीचे बैठा युवक अचेत होकर गिरा, मौत

Thu, 05 Jun 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting under a tree fell unconscious and died
हलिया। थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव में बीते मंगलवार शाम खेत में पेड़ के नीचे बैठा व्यक्ति अचेत होकर गिर गया जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव निवासी इंद्रमनी (35) खेत में पेड़ के नीचे बैठा था। अचानक अचेत होकर गिर गया। पास में बैठे लोग उसे घर लेकर आए जहां पर अचेत अवस्था में रात नौ बजे निजी साधन से पीएचसी हलिया लेकर आए जहां पर चिकित्सक ने रविराज को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि शाम को खेत में पेड़ के नीचे बैठा था कि अचानक बेहोश होकर गिर गया। घंटों बाद जब होश नहीं आया तो निजी साधन से अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में चार बेटियां और एक पुत्र हैं। इस संबंध में डॉक्टर रविराज ने बताया कि हलिया थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव के व्यक्ति को उनके परिजनों द्वारा लाया गया था। लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed