फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man living at his uncle's house drowned while bathing in the Ganga, search continues

Mirzapur News: मौसा के घर रह रहा युवक गंगा में स्नान के दौरान डूबा, तलाश जारी

Thu, 12 Sep 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
A young man living at his uncle's house drowned while bathing in the Ganga, search continues
सीखड़। शिल्पी गांव में बुधवार की सुबह गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे युवक की तलाश कराई, हालांकि उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के जंसा थाने के भिटकुरी गांव निवासी भानु प्रताप उर्फ छोटू (19) एक माह से अपने मौसा पिरुराम के घर शिल्पी गांव में रह रहे हैं। वे सुबह आठ बजे शौच व स्नान के लिए निकले। इसके बाद वे गंगा घाट पर स्नान करने गए। गंगा में नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में जाने से वे डूबने लगे। शोर मचाने लोगों ने बचाने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे। सूचना पर परिजन गंगा घाट पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर तलाश करवाई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की तरफ से विशेष सहयोग नहीं किया गया। इसके चलते भानु का पता नहीं चल सका। चुनार कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पांच गोताखोरों की टीम युवक की तलाश के लिए लगाई गई है। एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed